सूरजपुर, 21 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। जिला प्रशासन कार्यालय कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदनी साहू के दिशा निर्देश में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरवरगंज के प्रांगण से माध्यामिक शाला चौक तक विशाल साइकिल रैली एवं शपथ का आयोजन विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत मतदान के लिए सभी लोगों को जागरूक करते हुए एक विशाल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान को लोकसभा चुनाव के तहत शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया, इस कार्यक्रम का संचालन लता बेक स्वीप नोडल अधिकारी, सहायक नोडल जयराम प्रसाद (बीपीओ), यशोदा सोनी, सुदर्शन दास, अखिलेश कुमार यादव, अजय देवांगन एव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरवरगंज के प्राचार्य के.पी.कुजूर जन शिक्षक कीर्ति कौशल दुबे स्कूल के सभी शिक्षक गण इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur