नई दिल्ली,21 फरवरी 2024 (ए)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से कुछ दिनों का विराम लेकर इस महीने के आखिर में ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्बि्रज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे और फिर पार्टी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी दी।
रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन आज दोपहर दो बजे कानपुर में समाप्त होगा। 22 और 23 फ़रवरी को यात्रा में विराम होगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फ़रवरी की सुबह मुरादाबाद से फç¸र शुरू होगी। उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा जç¸लों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी।
रमेश ने कहा, ‘‘26 फ़रवरी से एक मार्च तक विराम होगा ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्बि्रज विश्वविद्यालय (जहां से वह पढ़े हैं) में दो विशेष व्याख्यान देने के अपने एक साल पहले के वादे को पूरा कर सकें और उन्हें नयी दिल्ली में होने वाली अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का मौका मिल सके। उनके मुताबिक, ‘‘दो मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य जç¸लों से गुजरेगी। रमेश ने कहा कि पांच मार्च को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के पवित्र श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur