Breaking News

रायपुर@धर्मांतरण कानून,भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

Share


राष्ट्रपति के पास पड़ा हुआ है प्रस्ताव,अब क्या लाएंगे कानून


रायपुर,20 फरवरी 2024 (ए)।
प्रदेश में धर्मांतरण पर बनाए जा रहे कानून पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने इसमें कानून लाया था। अब वह राष्ट्रपति के पास पड़ा हुआ है। अब तक वापस नहीं आया है। अब क्या कानून लाएंगे? कानून तो वर्षों से पड़ा हुआ है इनको याद नहीं है। उनके अधिकारियों को पता रहना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से वापस राजधानी रायपुर लौटे। जहां रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान भूपेश बघेल ने महतारी वंदन योजना पर कहा कि फॉर्म भरने की तारीख बंद नहीं होनी चाहिए। इसके और आगे बढ़ाना चाहिए।
महतारी वंदन योजना पर कहा कि महतारी वंदन योजना की तारीख बंद नहीं होनी चाहिए। महिलाएं अपनी सुविधा से फॉर्म भरें। तारीख को बढ़ाई जानी चाहिए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शिक्षा व्यवस्था वाले बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि मिडिल क्लास हो या गरीब लोगों के बच्चे है उन्हें सुविधा मिल रही थी। हर चीज में गड़बड़ी कर सब कुछ बंद कर रही है बीजेपी। कार्यकाल समाप्ति पर पीएम श्री योजना लाए हैं। कब लागू होगा? अब एग्जाम का समय है। कांग्रेस की नकल कर ये सब ला रहे हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी की निशुल्क रेत प्रदान करने की घोषणा पर भूपेश बघेल ने कहा कि पहले पैसा रिलीज करें। अनुपूरक बजट में यह स्वीकृत हुआ है वह राशि अब तक नहीं हुआ। हमारे कार्यकाल में दूसरी किश्त किसी को नहीं मिली है। रेत खदान बंद पड़े हैं, वहां गुंडागर्दी हो रही है। जिनकी लाठी उनकी भैंस। पिछले बार बहुत हल्ला करते थे अब सबकी बोलती बंद है। मैं सुन रहा हूं कि जो पार्टनरशिप करेगा वही चलाएगा।
छत्तीसगढ़ में ष्टख्ढ्ढ की एंट्री पर भूपेश बघेल ने कहा कि सीबीआई जांच की रोक नहीं थी। ष्टख्ढ्ढ जांच पर पहले ही बैन लगा दिया था। केवल नोटिफिकेशन हमने करवाया था। जो जांच करवाना चाहते थे वह राज्य सरकार से अनुमति लेते थे। पिछली सरकार में भी जांच होती थी। अब खुला कर दिए हैं तो कोई बात नहीं। बैन तो बीजेपी सरकार ने ही लगाया था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री

Share ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस …

Leave a Reply