Breaking News

सूरजपुर@ढ़ाबा संचालक से चोरी का 30 लीटर डीजल जप्त,चौकी तारा पुलिस की कार्यवाही

Share

सूरजपुर 19 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने थाना-चौकी प्रभारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृçा के लोगों पर पैनी नजर रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में दिनांक 18.02.2024 को चौकी तारा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि तारा मेन रोड़ स्थित बबलू ढ़ाबा संचालक के द्वारा अवैध चोरी का डीजल रखा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ढ़ाबा में दबिश दिया। संचालक बबलू उर्फ श्याम बहादूर साहू पिता कन्हैयालाल उम्र 35 वर्ष के कजे से 30 लीटर डीजल बरामद किया गया जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर संचालक के द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जो चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं के तहत कार्यवाही कर 30 लीटर जप्त किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी तारा बृजकिशोर पाण्डेय, आरक्षक देवनीश मिंज,छत्रपाल सिंह व रामचन्द्र साहू सक्रिय रहे।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply