प्रियंका संभालेगी सोनिया की विरासत
यूपी पीसीसी चीफ अजय राय ने इशारों-इशारों में समझाया पूरा गणित
नई दिल्ली,17 फरवरी 2024 (ए)। यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की यात्रा के बारे में जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान अजय राय ने इशारों ही इशारों में समझा दिया कि रायबरेली सीट गांधी परिवार अभी छोड़ने वाला नहीं है।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई है और वाराणसी पहुंच गई है। इस दौरान राहुल गांधी ने काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
पारिवारिक सीट है रायबरेली
पीसीसी चीफ अजय राय ने कहा कि, रायबरेली सीट गांधी परिवार की पारिवारिक सीट है। रायबरेली सीट से गांधी परिवार को खासा लगाव है। रायबरेली से उस परिवार के दादा, मां और पोता तीनों चुनाव लड़ चुके हैं। आगे भी यह सीट गांधी परिवार के पास ही रहेगी। गांधी परिवार रायबरेली सीट को छोड़ने नहीं जा रहा है।
चुनाव लड़ेंगी प्रियंका ?
अजय राय के बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गरम है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रायबरेली से कांग्रेस प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ा सकती है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि राहुल गांधी के अमेठी के बगल वाली सीट रायबरेली से उतरना मुश्किल है। अब तक अमेठी के लिए किसी के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। अगर प्रियंका गांधी अगर पहली बार चुनाव लड़ती हैं तो उनके सोनिया की विरासत वाली सीट सेफ मानी जा रही है।
कांग्रेस की उम्मीद है प्रियंका
कांग्रेस की उम्मीद है प्रियंका, प्रियंका अगर यूपी की किसी सीट से चुनाव लड़ती हैं तो युवाओं को अपने प्रभाव में ले सकती हैं। इससे आसपास की और सीटों पर भी असर पड़ सकता है। प्रियंका गांधी यूपी में महासचिव के पद पर रहते हुए काफी काम भी कर चुकी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने यूपी दौरे कम कर दिए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur