2 करोड़ रुपये जमा करने का भी आदेश
अहमदाबाद,17 फरवरी 2024 (ए)। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, जो ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, जामनगर कोर्ट ने उन्हें एक पुराने मामले में 2 साल की सजा सुनाई है. दरअसल, ये मामला एक करोड़ रुपये के चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है। 2 साल की सजा के साथ कोर्ट ने उन्हें चेक अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपये भरने का आदेश भी दिया है
18 बार मिला
सुनवाई का मौका
दरअसल,्रजब चेक बाउंस हुआ तो उसके बाद अशोकलाल राजकुमार संतोषी से बात करना चाहते थे, लेकिन उनसे उनकी बात नहीं हो पाई, जिसके बाद वो जामनगर कोर्ट पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो संतोषी 18 दफा सुनवाई से गायब रहे। वहीं अब उसी मामले को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 2 साल की सजा के साथ-साथ 2 करोड़ रुपये देने का भी आदेश दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur