Breaking News

मुंबई,@नरेश गोयल कैंसर पीडि़तइलाज के लिए मांगी अंतरिम जमानत

Share


मुंबई,16 फरवरी 2024 (ए)।
धन शोधन मामले में ईडी की हिरासत में जेल में बंद जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल कैंसर नामक गंभीर बीमारी पीडि़त हैं। जांच के दौरान डाक्टरों ने नरेश गोयल को कैंसर होने की पुष्टि की है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष अदालत के समक्ष याचिका दायर कर ‘धीमी गति से बढ़ते कैंसर’ के उपचार के लिए अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया। अदालत ने गोयल की चिकित्सा रिपोर्ट की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का प्रारंभिक आदेश पारित किया क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए समय मांगा। पिछले महीने, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विशेष न्यायाधीश एम जी देशपांडे ने गोयल को निजी डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा परीक्षण कराने की अनुमति दी थी। अंतरिम जमानत की याचिका में जेट एयरवेज के संस्थापक गोयल ने कहा कि निजी डॉक्टरों द्वारा की गई जांच के दौरान घातक बीमारी का पता चला।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply