Breaking News

नई दिल्ली@कांग्रेस के खातों से हटाया गया फ्रीज

Share


नई दिल्ली,16 फरवरी 2024 (ए)।
कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस पार्टी के कई बैंक अकाउंट्स को डीफ्रीज कर दिया गया है। बता दें कि इस मामले में कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने केंद्र सरकार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाए थे।अब पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आईएनसी इंडिया अब अपने खातों को आईटी विभाग के ग्रहणाधिकार के साथ संचालित कर सकता है। ये निर्देश माननीय आईटीएटी दिल्ली द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अंतरिम राहत की प्रार्थना पर बुधवार को सुनवाई होगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply