अधीर रंजन धरने पर बैठे…भाजपा बोली-पश्चिम बंगाल में गुंडा राज…
कोलकाता,16 फरवरी 2024 (ए)। पश्चिम बंगाल में नॉर्थ 24 परगना जिला स्थित संदेशखाली यौन उत्पीड़न मामले को लेकर बवाल जारी है। शुक्रवार (16 फरवरी) को भाजपा डेलिगेशन ने संदेशखाली जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उनके वापस लौटने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी वहां पहुंचे।
हालांकि, पुलिस ने उन्हें भी संदेशखाली जाने से रोका। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद अधीर रंजन रामपुर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा- हम जानना चाहते हैं कि संदेशखाली की असली घटना क्या है? वास्तव में वहां क्या हुआ कि लोगों को वहां जाने से रोका जा रहा है?
कांग्रेस सांसद ने कहा संदेशखाली मामले को हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक घटना के रूप में दिखाने की कोशिश हो रही है। ममता बहुत चतुराई से इसे बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं। विधानसभा में कल उनके भाषण में ये स्पष्ट है। ममता बनर्जी को जवाब देना होगा। शाहजहां और उनके समर्थक सभी टीएमसी के प्रोडक्ट हैं।
संदेशखाली जाने से रोकने पर बीजेपी टीम वापस लौटी
अधीर से पहले भाजपा की 6 सदस्यीय टीम को भी आज सुबह संदेशखाली जाने से रोका गया। टीम की संयोजक और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा- हम पीडि़त बहनों को न्याय दिलाना चाहते हैं। जितनी मुस्तैदी से हमें रोका गया,अगर उसी मुस्तैदी से आरोपियों को पकड़ा जाता तो ये दिन नहीं देखना पड़ता। शेख के गुंडे महिलाओं को प्रताडि़त कर रहे थे। वे न्याय की गुहार लगा रही थीं।भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि बंगाल में गुंडा राज की सरकार है। हमने संदेशखाली की पीडि़त महिलाओं से वीडियो कॉल पर बात की। जो महिलाएं हमसे बात कर रही थीं, उन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। हम बंगाल के गवर्नर से मिलेंगे और उन्हें पूरी जानकारी देंगे।
जेपी नड्डा ने को दो केंद्रीय मंत्री और 4 सांसदों की कमेटी का गठन किया था। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कमेटी की संयोजक हैं। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और 4 भाजपा सांसद- सुनीता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल सदस्य हैं। कमेटी अब नड्डा को संदेशखाली मामले में रिपोर्ट सौंपेगी।
टीएमसी नेता पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप
संदेशखाली में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां और उसके साथियों पर यौन उत्पीड़न, हिंसा और जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं। एक महीने पहले श्वष्ठ ने राशन घोटाले में शाहजहां के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान ईडी टीम पर हमला हुआ था। तब से शाहजहां फरार है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है।शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संदेशखाली में पिछले एक हफ्ते से विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। 14 फरवरी को भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पीडç¸तों से मिलने गए थे। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हुई। इसके बाद संदेशखाली समेत 7 ग्राम पंचायतों के 500 मीटर के दायरे में 19 फरवरी तक धारा 144 लागू है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने शुक्रवार (16 फरवरी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संदेशखाली मामले पर रिपोर्ट सौंपीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur