Breaking News

मुंबई,@अशोक चव्हाण बीजेपी में हुए शामिल

Share

मुंबई,13 फरवरी 2024 (ए)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चव्हाण ने कहा कि वह अब बीजेपी के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे।चव्हाण ने कहा, मैं आज दोपहर प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और आशीष शेलार की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होऊंगा।
उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने की संभावना है। 66 वर्षीय चव्हाण ने अचानक कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भोकर विधायक के रूप में भी इस्तीफा दे दिया, जç‍सके साथ वह 40 वर्षों से अधिक समय से जुड़े हुए थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply