कांग्रेस सरकार मर गई या जिंदा है विधानसभा में बीजेपी के आरोपों पर तीखी नोकझोंक
बेंगलुरु,13 फरवरी 2024(ए)। कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार को कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। राज्य में विपक्षी पार्टी भाजपा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक गुंडा राज्य में बदल गया है। साथ ही सवाल किया कि कांग्रेस सरकार जिंदा है या मर गई।
कर्नाटक विधानसभा में तीखी बहस
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता आर अशोक ने उनके विधायकों द्वारा दिए गए स्थगन नोटिस के आधार पर पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने की मांग की। इसके बाद सदन में नोकझोंक शुरू हो गई और कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई।
भाजपा नेता ने राज्य में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया
विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि हाल ही में बेलगावी में महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने, हावेरी सामूहिक दु्ष्कर्म, साइबर अपराध और आतंक संबंधी गतिविधियों जैसी घटनाओं से राज्य कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। इस पर चर्चा की जानी चाहिए। पिछले सत्र के दौरान इस मामले को सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन चर्चा नहीं हो सकी।
भाजपा के आरोपों पर क्या बोली सरकार?
विधानसभा में हंगामें को देखते हुए राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि सरकार विपक्ष द्वारा इस मुद्दे को उठाने के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसे प्रश्नकाल के बाद उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति के आरोपों का जवाब देगी और ‘भाजपा शासन में हुई हत्याओं और असामाजिक तत्वों द्वारा सार्वजनिक रूप से हथियारों का इस्तेमाल कैसे किया गया” उसे भी उजागर करेगी।
आर अशोक के समर्थन में बोलते हुए भाजपा विधायक सुनील कुमार ने कहा कि यह मामला काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हावेरी सामूहिक दुष्कर्म मामले में उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज गया, जो लोग शामिल नहीं था। भाजपा नेता ने कहा कि ठीक ऐसा ही मांड्या में हनुमा ध्वज फहराने के मामले में हुआ है। भाजपा नेता ने कहा कि ये सब देखकर लगता है कि राज्य में अराजकता का माहौल है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur