- सोनू कश्यप –
प्रतापपुर,11 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में बिना कार्य करे राशि का बंदरबाट करने का मामला थमने का नाम नही ले रहा है अभी कनक नगर का मामला शांत भी नही हुआ है वहीं फिर से एक ग्राम पंचायत सौंतार में बिना नाली निर्माण कराए ही राशि गबन का मामला सामने आ रहा है। लेकिन अधिकारी कर्मचारियों को सब कुछ जानकारी होते भी हुए मौन धारण किए हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सौतार में 2021-22 में जिला पंचायत मद के 15वां वित्त से नाली निर्माण कार्य साढ़े तीन लाख का कार्य लखन घर से हिरण साय घर तक स्वीकृत हुआ था जिसका प्रथम किस्त 1 लाख चालीस हजार रुपए निकाल कर राशि का सरपंच सचिव के द्वारा बंदर बाट कर लिया गया है। पंचायत सचिव द्वारा 4 पंचायतों का बागडोर संभाल जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो पंचायतों में कई योजनाओं नाम पर लाखों रुपए बिना काम कराए ही निकाल लिए गए, लेकिन वर्षों से काम की शुरुआत नहीं हुई है। जनपद पंचायत प्रतापपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 15 वें विा आयोग के क्रियान्वयन में भारी अनिमियाा बरती जा रही है। ऐसी अनिमियाा की एक दो नहीं बल्कि लंबी फेहरिस्त है। योजनाओं का चयन फर्जी ग्राम सभा से कर लिया जाता है। और योजनाओं का क्रियान्वयन में भी लापरवाही सर चढ़कर बोल रहा है योजनाओं को प्रारंभ भी नहीं किया गया है और राशि की निकासी धड़ल्ले से कर ली गई है। जनपद पंचायत प्रतापपुर में 101 ग्राम पंचायत है जिसमें कई ग्राम पंचायतों में बिना कार्य कराए ही राशि आहरण कर लिया गया है जो जांच होने पर लाखों करोड़ों का घोटाला सामने आएगा। लेकिन जांच करे तो करे कौन जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत के दलदल में डूबे हुए हैं।
इस विषय में एसडीएम दीपिका नेताम ने कहा कि इस मामला के जांच के लिए जनपद पंचायत सीईओ को मामले के जांच हेतु आदेशित किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur