Breaking News

बेंगलुरु@कर्नाटक में कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई

Share

बेंगलुरु,10 फरवरी 2024 (ए)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी एवं कुछ अन्य के विरुद्ध मनी लांड्रिंग जांच के तहत शनिवार को एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की। बेल्लारी से 34 वर्षीय विधायक भरत के परिसरों समेत कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ अन्य स्थानों पर तलाशी जारी है।केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बेल्लारी और बेंगलुरु में भरत के ठिकानों पर छापेमारी की। रेड्डी के विरुद्ध मनी लांड्रिंग का मामला कर्नाटक पुलिस द्वारा पंजीकृत एफआइआर पर आधारित है। कांग्रेस विधायक पर ईडी के स्कैनर में जो जमीन थी उसका सौदा करने का आरोप है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply