Breaking News

पखांजुर@हत्यारों के घर बुलडोजर की कार्रवाई

Share


पखांजुर,10 फरवरी 2024 (ए)। आज पखांजुर प्रशासन सुबह से ही एक्शन मोड में नजर आई। राजस्व और पुलिस प्रशासन ने मिलकर तीन अवैध कब्जो पर बने मकानों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। सबसे पहले कांग्रेस नेता सोमेन मंडल के अवैध कब्जे पर बनाया गया मेडिकल स्टोर को ढहाया। उसके बाद भरतपुर के रिपेन साडियाल और सुमित मांझी के अवैध कब्जे से बने घर को ढहाया गया। प्रशासन ने जो तीन घरों को ढहाने की कार्रवाई की वे तीनों घर असीम राय हत्याकांड में शामिल आरोपियों के हैं।गौरतलब है कि 7 जनवरी देर रात को भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद एसआईटी गठित टीम ने तेरह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसमें हत्या के षणयंत्रकर्ता ने सोमेन मंडल,रिपेन साडियाल और सुमित मांझी भी शामिल है। सोमेन ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पैसे का लेनदेन किया था और रिपेन और सुमित ने रेकी करने का काम किया था। खुलासा के बाद से इन आरोपियों के अवैध कब्जों को ढहाने के लिए लगातार मांग की जा रही थी। बताना लाजमी होगा कि हत्याकाण्ड में शामिल पार्षद विकास पाल के अवैध कब्जे पर 22 जनवरी को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहाया था और अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के अवैध कब्जों को भी ढहा दिया है। अवैध कब्जों को लेकर पखांजुर प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply