नई दिल्ली@मोदी ओबीसी नहीं हैं?

Share

नई दिल्ली,08 फरवरी 2024(ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आखिर किस जाति से ताल्लुक रखते हैं? यह चर्चा उस वक्त छिड़ गई जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि पीएम मोदी का जन्म ओबीसी से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ था। हालांकि, भाजपा ने राहुल गांधी के दावे को झूठा करार दिया।


राहुल गांधी ने ओडिशा में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दावा किया था कि पीएम मोदी ओबीसी पैदा नहीं हुए थे। आपको लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा था।


कांग्रेस नेता के इस दावे के साथ ही देश में बहस छिड़ गई। भाजपा ने राजपत्र अधिसूचना की प्रति साझा कर राहुल गांधी के दावे को झूठा करार दिया। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि पीएम की जाति को उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पूरे दो साल पहले, 27 अक्टूबर, 1999 को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया गया था।
उन्होंने आगे कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक पूरा नेहरू-गांधी परिवार ओबीसी के खिलाफ रहा है।


भारत सरकार की 27 अक्टूबर, 1999 के मुताबिक, ओबीसी के अंतर्गत आने वाली नई जातियों का जिक्र किया गया था। इस अधिसूचना में नई प्रविष्टि में घांची (मुस्लिम), तेली, मोध घांची और माली का नाम था।


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हर बार की तरह राहुल गांधी का एक और झूठ उजागर हो गया। या तो राहुल गांधी सच में नासमझ हैं या फिर उन्हें लगता है कि बार-बार झूठ बोलने से झूठ को ही सच मान लिया जाता है।


Share

Check Also

देहरादून@गैर-मुस्लिम बच्चों को दी जा रही इस्लामी शिक्षा

Share देहरादून,14 मई 2024 (ए)। उत्तराखंड में बच्चों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार …

Leave a Reply

error: Content is protected !!