परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
नोएडा,07 फरवरी 2024 (ए)। सुबह के नाश्ते में 18 साल की लड़की को टोस्ट कम मिला तो उसने आत्महत्या कर ली। हैरान कर देने वाली यह घटना नोएडा की है। नोएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर नाश्ते में टोस्ट कम मिलने पर नाराज होकर बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि भंगेल गांव में रहने वाली कुमारी पूजा (18) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की मृतका की मां ने उसे सुबह चाय और टोस्ट खाने के लिए दिया था। उसे टोस्ट थोड़ा कम मिला था। उन्होंने बताया कि इस बात से नाराज छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूजा शर्मा ने फंदे से लटक कर जान दी है। फंदे से लटकी लड़की को अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन छात्रा ने उससे पहले ही दम तोड़ दिया था। पूजा के पिता राजीव शर्मा बताया जा रहा है। राजीव शर्मा की दो बेटियां हैं। पूजा घर की बड़ी बेटी थी। बड़ी बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस के मुताबिक, लड़की के परिजनों ने बताया कि मां ने छोटी बहन को एक टोस्ट ज्यादा दिया था। इसी बात को लेकर पूजा नाराज हो गई थी। इसके बाद पूजा ने अपनी मां से झगड़ा भी किया था। बाद में जब पूजा की छोटी बहन नहाने चली गई तब पूजा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के वक्त पूजा की मां घर से बाहर चली गई थी। पूजा ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से गुलरिया गांव का रहने वाला है। भंगोल गांव में यह परिवार किराये के मकान में रहता था। आत्महत्या की घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur