Breaking News

सुकमा के भेज्जी में सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़

Share

एक नक्सली ढेर, सर्चिंग में शव बरामद
सुकमा,04 फरवरी 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद जवानों ने सर्चिंग में एक नक्सली का शव बरामद किया है। एसपी किरण चव्हाण ने पुष्टि की है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण के मुताबिक डीआरजी और सीआरपीएफ 219 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान भेज्जी के भंडारपदर इलाके में जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली मारा गया। जवानों इलाके की सर्चिंग के दौरान मारे गए नक्सली का शव बरामद किया है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply