नगर के होटल व्यवसाई अशोक कश्यप का 10 वर्षीय पुत्र 29 जनवरी से है लापता
प्रतापपुर,041 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। सात दिनों बाद भी लापता बच्चे का कोई सुराग न मिलने से आक्रोशित हुए नगरवासियों ने रविवार को प्रतापपुर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का छात्र व नगर के होटल व्यवसाई अशोक कश्यप का 10 वर्षीय पुत्र 29 जनवरी को स्कूल से आने के बाद अपने होटल जा रहा हूं बोलकर घर से निकला था इसके बाद से ही वह लापता है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बच्चे का कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस ने बच्चे की तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है पर बच्चे का कहीं पर भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस द्वारा बच्चे का पता लगाने में अब तक असफल रहने से नाराज लोगों ने पहले तो नगर के हनुमान मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें लापता बच्चे के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा उपरांत बड़ी संख्या में बैठक में मौजूद आक्रोशित लोगों ने रिशु को वापस लाना होगा पुलिस प्रशासन होश में आओ के नारे लगाते हुए नगर में रैली निकाली। इसके बाद सभी लोग थाने पहुंचे और वहां भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच एसडीओपी अरुण नेताम,थाना प्रभारी किशोर केरकेट्टा, एएसआई हरिशंकर तिवारी ने आक्रोशित लोगों को समझाइश देते हुए बताया कि पुलिस बच्चे की तलाश में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। बच्चे की जानकारी के साथ उसके लापता होने की सूचना सूरजपुर जिला सहित अन्य कई जिलों के सभी थाना-चौकियों में भी दी गई है। बच्चे की तलाश के लिए सभी आधुनिक तकनीकों की भी सहायता ली जा रही है साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को भी थाने में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि आप लोग पुलिस का सहयोग करें पुलिस बच्चे की तलाश करने हर संभव प्रयास कर रही है जल्द ही बच्चे का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस की समझाइश के बाद लोग शांत होकर अपने घरों को जरूर लौट गए हैं पर लोगों का कहना था कि यदि पुलिस ने जल्द ही बच्चे का पता नहीं लगाया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
चक्काजाम की दी चेतावनी
थाने का घेराव करने पहुंचे आक्रोशित नगरवासियों ने पुलिस को एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें बच्चे के लापता होने से संबंधित विवरण दर्शाते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि पुलिस सोमवार की शाम छह बजे तक भी बच्चे का सुराग नहीं लगा पाती है तो नगर के मुख्य मार्ग पर सभी नगरवासियों द्वारा चक्का जाम किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
डाग स्क्वायड की भी ली जा चुकी है मदद
बच्चे की तलाश करने पुलिस द्वारा 31 जनवरी को डाग स्मयड टीम को भी बच्चे के घर पर ले जाया गया था जहां टीम के श्वान ने बच्चे के घर के सामने स्थित पक्की तालाब की ओर बच्चे के जाने का इशारा किया था। जिसके बाद सूरजपुर से डीडीआर? एफ के गोताखोरों ने आकर तालाब में प्रवेश करते हुए कैमरे व नाव की मदद से पूरे तालाब को छान दिया था पर वहां भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur