Breaking News

रायपुर,@कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के मामले में मौन प्रदर्शन करेगी

Share


रायपुर,22 जनवरी 2024 (ए)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को असम में रोकने की कोशिश के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की घोषणा की थी। अब इस कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए मौन प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।पीसीसी अध्यक्ष द्वारा सभी जिलों के कांग्रेस समितियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पुतला दहन के कार्यक्रम को संशोधित करते हुए जिला स्तरीय मौन प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत आज शाम 5 बजे सभी जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मौन प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया जाये।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply