Breaking News

पटना@लालू यादव के आशीर्वाद से ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री

Share

पटना,15 जनवरी2024 (ए)।राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद के आशीर्वाद से ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं। भाई वीरेंद्र सोमवार को राबड़ी आवास पर आयोजित मकर संक्रांति भोज में शामिल होने आए थे। इस भोज में राजद, जदयू, कांग्रेस के साथ वामदलों के नेता भी पहुंचे थे। के आशीर्वाद से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। लालू प्रसाद बड़े हैं इसमें कोई शक है। 79 हमारे विधायक हैं तो हम ही बड़े भाई हैं। दोनों एक साथ मिलकर सरकार भी चला रहे हैं। हम तो चाहते हैं नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें… एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार पहले भी यह मांग की है कि बिहार ऐसा राज्य है जिसने देश को राष्ट्रपति दिया और प्रधानमंत्री देने की ताकत रखता है।भाई विरेंद्र ने कहा कि हमारा आईएनडीआईए गठबंधन बना है। हम तो चाहते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बने। समय का इंतजार करें बता दें कि भाई वीरेंद्र ने कुछ दिनों पूर्व महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो चुका है। समय आने पर तमाम दलों के साथ ही मीडिया को भी इस बारे में जानकारी मिल जाएगी। समय का इंतजार करें, सभी कुछ सार्वजनिक हो जाएगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply