बीजापुर,12 जनवरी 2024 (ए)। पुसनार के जंगल में गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोçड़यम एवं अन्य 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना सुरक्षा बल को मिली थी। इस पर डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर एवं केरिपु 85 की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान आज दोपहर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।जिले में एक बार फिर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम ढेर हो गया। मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। यह मुठभेड़ गंगालूर क्षेत्र के पुसनार जंगल हुई है। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में 3-4 माओवादी भी घायल हुए हैं। मारे गए माओवादी पर आरोप है कि उसके द्वारा एक ही परिवार में पिता के बाद मां बेटी का अपहरण कर हत्या उपरांत शव को नदी में बहा दिया था. चार स्थायी वारंट भी लंबित था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur