Breaking News

रायपुर,@ हवाई फायरिंग करते वीडियो हुआ वायरल

Share

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार लाइसेंस निरस्त

रायपुर,11 जनवरी 2024(ए)। पुलिस ने हवाई फायरिंग करते वायरल वीडियो की पड़ताल कर बड़ी कार्यवाही की है। उस वीडियो मे व्यक्ति अविनाश प्राइड के पास खुले आसमान में हवाई फायरिंग करते नजर आ रहा था।जिसका वीडियो पुलिस को प्राप्त होने के बाद पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए आरोपी लाली उर्फ लखविंदर सिंह पिता गुरनाम सिंह उम्र 30 वर्ष अविनाश प्राइड पर तत्काल गिरफ्तार कर लाइसेंसी रिवाल्वर मय खाली खोखे जप्त कर अपराध क्रमांक 12/2024 धारा 27,30 आर्म्स एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की गयी। साथ ही साथ लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी कारवाही की जा रही है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply