Breaking News

बीजापुर,@आईईडी बम लगाने वाले 4 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

Share

बीजापुर,11 जनवरी 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही नक्सली आक्रामक होते दिख रही है। आए दिन नक्सलियों द्वारा आगजनी और आईईडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है, कि 4 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। बताया जा रहा है, कि इन चारों नक्सलियों की गिरफ्तारी अलग-अलग इलाकों से हुई है। ये सभी हत्या, मार्ग अवरुद्ध जैसी कई घटनाओं में शामिल थे।दरअसल, जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त कार्यवाही में अलग-अलग थाना क्षेत्र में 4 माआवादियों को गिरफ्तार कर विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुऐ, न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2023 को गोरना गांव के समीप आत्मसमर्पित माओवादी किसन ऊर्फ छोटू कुरसम की हत्या में शामिल फरार आरोपी नक्सली दल के मिलिशिया सदस्य दुला कुरसम को गोरना से पकड़ा गया।वही, दुरधा के जंगल का सर्च के दौरान 02 नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 05 किग्रा का टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, फ्यूज वायर, इलेक्टि्रक वायर, बैटरी बरामद किया गया। वहीं, दूसरी ओर गंगालूर ईलाके से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य माड़वी लक्खू को गिरफ्तार किया गया। चारों नक्सलियों के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply