Breaking News

तरनतारन,@प्राण प्रतिष्ठा में भंग डालने में जुटा आईएसआई

Share


तरनतारन,11 जनवरी 2024 (ए)।पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब व अन्य राज्यों को दहलाने का नापाक षड्यंत्र रचा है। आतंकी वारदात के लिए उसने कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह व पाकिस्तान में रह रहे हरविंदर सिंह रिंदा को नए टारगेट दिए हैं। पाकिस्तान में लंबे समय से शरण लिए इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष रहे आतंकी लखवीर सिंह रोडे की मौत के बाद आइएसआइ माहौल बिगाड़ने की फिराक में है।
खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को किया अलर्ट
सूत्रों के अनुसार, आइएसआइ चाहती है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी की जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंदिरों को निशाना बनाया जाए, क्योंकि इस दिन बड़ी संख्या में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। हालांकि, खुफिया एजेंसियों ने इनपुट मिलते ही पंजाब सरकार को अलर्ट कर दिया है। तरनतारन के कस्बा हरिके पत्तन से संबंधित लखबीर सिंह को आतंकी घोषित किया जा चुका है।
पंजाब की जेलों में हमले करने का रचा गया षड्यंत्र
लंबे समय से पाकिस्तान में शरण लिए बैठा रिंदा भी आतंकियों की सूची में शामिल है। आइएसआइ के निर्देश पर अमल करने के लिए आतंकी लखबीर सिंह ने रिंदा के साथ तालमेल बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, पंजाब की जेलों में हमले करने का षड्यंत्र भी रचा गया है।
धार्मिक व राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर आतंकी वारदात के लिए लखबीर सिंह व रिंदा नया माड्यूल तैयार कर रहे हैं। इस नए माड्यूल में उन युवाओं को शामिल किया जा रहा है, जिनका पहले किसी आपराधिक वारदात में हाथ नहीं रहा।
रंगदारी के पैसों को नए टारगेट पर लगाने की तैयारी
लखबीर सिंह वर्ष 2022 में मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के मुख्यालय व तरनतारन के सरहाली थाने पर राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले का मास्टरमाइंड है। लंबे समय से पंजाब के व्यापारियों को धमकाकर रंगदारी वसूल रहा लखबीर सिंह सारा पैसा नए मिले टारगेट पर लगाने के लिए नया माड्यूल तैयार कर रहा है। इतना ही नहीं भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगते गांवों में पाकिस्तान का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर@आईएएस समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां अटैच

Share रायपुर,18 अप्रैल २0२6। एसीबी ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित …

Leave a Reply