Breaking News

रायपुर@ राजधानी के आरडी तिवारी आत्मानंद स्कूल का गिरा छत,बाल-बाल बचे विद्यार्थी

Share

वार्षिकोत्सव के तैयारी के दौरान हुआ हादसा

रायपुर,09 जनवरी 2024 (ए)। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। शहर के आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद स्कूल के छत का प्लास्टर गिर गया है। इस दौरान वार्षिक उत्सव की तैयारी कर रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे हैं। एक बड़ा टल गया है। घटना में किसी को चोट नहीं आई है। वहीं प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि हाल ही स्कूल का मरम्मत कराया गया था। लाखों रुपये खर्च कर स्कूल का कायाकल्प किया गया था। ऐसे में छत का प्लास्टर गिरने से स्कूल के मरम्मत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हादसे के बाद से स्कूल मरम्मत के नाम पर जारी राशि में अनियमितता की बूं आ रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply