Breaking News

लखनऊ@22 जनवरी को यूपीके सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Share

लखनऊ,09 जनवरी 2024 (ए)। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। यह आदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। सीएम ने यह भी कहा है कि इस दिन राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। हाल ही में, बीजेपी विधायक राम कदम ने शराब और मांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि 22 जनवरी दिवाली के त्योहार की तरह ही पवित्र है। मैं भगवान राम के सभी भक्तों की ओर से महाराष्ट्र के सीएम से आग्रह करता हूं कि 22 जनवरी के पवित्र दिन पर पूरे राज्य में शराब और मांस पर प्रतिबंध लगाया जाए। दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देशभर की सम्मानित और महान विभूतियां इस पल की गवाह बनने को आतुर हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply