Breaking News

रायपुर,@25 जनवरी से अयोध्या तक के लिए विशेष ट्रेन होगी रवाना

Share


रायपुर,08 जनवरी 2024(ए)।
छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही चुनावी वादों को पूरा करने में सरकार जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में अब एक और मोदी की गारंटी पूरा करने की दिशा में प्रदेश की सरकार आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी हैं कि इसी महीने 25 तारीख से प्रदेश के रामभक्तों के लिए अयोध्या तक के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन से एक हजार से अधिक यात्री रवाना होंगे।उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ऐसे में राम मंदिर का निर्माण होते देखना हम सभी का सौभाग्य है। छत्तीसगढ़ के यात्रियों में अयोध्या जाने भारी उत्साह है। बता दें कि भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ यानी अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया ताकि सरकार बनने पर प्रदेश के लोगों को अयोध्या दर्शन कराया जाएगा।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply