ईजी माई ट्रिप ने सस्पेंड कीसभी फ्लाइट्स बुकिंग
सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहा बॉयकाट मालदीव
नई दिल्ली, 08 जनवरी 2024 (ए)। भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह घिर गया है। ट्रैवेल एजेंसी ईजी माई ट्रिप ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है।
कंपनी के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने सोमवार सुबह अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह निर्णय हमारे राष्ट्र के साथ एकजुटता में लिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र के साथ एकजुटता दिखाते हुए ईजी माई ट्रिप ने मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग निलंबित कर दी है।
उधर, मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों माल्शा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल महजूम माजिक को सस्पेंड कर दिया गया है। इन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा और भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को खारिज किया। कहा कि वे मंत्रियों के अपने विचार थे। सरकार उनकी बातों का समर्थन नहीं करती है।
ट्रेंड हुआ बॉयकाट मालदीव
रविवार को सोशल मीडिया पर दिनभर ‘बॉयकाट मालदीव ट्रेंड हुआ। जबकि कई भारतीयों ने कहा कि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने मालदीव की अपनी यात्राएं रद्द कर दीं हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान, जॉन अब्राहम और श्रद्धा कपूर, कंगना रनौत सहित कई हस्तियों ने भी मालदीव के मंत्रियों के कमेंट पर ऐतराज जताया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur