Breaking News

सूरजपुर@सूरजपुर जिले के एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े पदोन्नत होकर बने टीआई

Share

सूरजपुर 04 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। बीते दिन पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा एसआई से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है जिसमें सूरजपुर जिले के 1 एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े का नाम शामील है। गुरूवार, 04 जनवरी को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने पदोन्नत हुए एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े के कंधों पर स्टार लगाकर टीआई पद पर पदोन्नति दी। उन्होंने पदोन्नत हुए टीआई के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें कहा कि सेवा के अगले पड़ाव में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस दौरान जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply