Breaking News

त्रिशूर,@इंडिया गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है…मंदिरों को लूट का माध्यम बना दिया

Share


त्रिशूर,03 जनवरी 2024 (ए)।
केरल के त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा इंडिया गठबंधन को सिर्फ एक ही काम आता है। इंडिया गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है। इन्होंने मंदिरों को, हमारे त्योहारों को भी लूट का माध्यम बना दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, रुष्ठस्न-ष्ठस्न की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून वर्षों तक लटकाए रखा।
मोदी बोले आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply