Breaking News

रायपुरभूपेश ने छत्तीसगढ़ में मफि या राज चलाकर कर्ज में डुबोयाःचौधरी

Share

रायपुर,02 जनवरी 2024 (ए)। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने चारों तरफ माफिया राज फैलाया है और छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सभी मंत्रियों ने भी अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी ले ली है। इसी बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। वित्त मंत्री ने कहा कि जहां से आय आ सकती थी, कांग्रेस ने उन सबको पैसा कमाने का जरिया बना दिया। कांग्रेस ने स्टेट जीएसटी, एक्साइज, माइनिंग सभी जगह माफिया राज स्थापित किया है। कांग्रेस ने आय को रोककर प्रदेश को दिवालियापन के कगार पर धकेलने का काम किया है। ओपी चौधरी ने गे कहा कि सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम वित्तीय हालत को ठीक करेंगे। साथ ही गुड गवर्नेंस स्थापित करके मोदी की सभी गारंटी को पूरा करेंगे।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply