Breaking News

बीजापुर,@नक्सली मुठभेड़ में हुई क्रॉस फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत,2 जवान भी घायल

Share

बीजापुर, 02 जनवरी 2024। गंगालूर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। मुतवण्डी के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई है. वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान भी घायल हुए हैं।
नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में मुतवण्डी गांव बच्ची की मौत हुई है। वहीं बच्ची की मां के हाथ में भी गोली लगने की खबर है। घटना की जानकारी लगते ही पीçड़त परिवार की सहायता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
घायल महिला को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा. मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चन्द्रन्ना और टीम के कुछ सदस्य के घायल होने की जानकारी भी है. आसपास क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ बल द्वारा सर्चिंग की जा रही है। अडिशनल एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply