Breaking News

रायपुर,@दो महीने के अंदर छत्तीसगढ़ को मिलेंगे दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

Share

रायपुर,01 जनवरी 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से कई नियम बदल गए है। हालांकि कई नए नियमों को लेकर विरोध जारी है। वहीं पूर्ववर्ती सरकार की कई योजनाओं को भाजपा सरकार बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल का कहना है कि खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का कोई औचित्य नहीं नजर आ रहा है उस पर विचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में बिलासपुर और जगदलपुर में दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल 2 महीने के अंदर शुरू हो जाएगा। प्राइवेट हॉस्पिटल पर अंकुश रखने जरूरी हुआ तो नर्सिंग एक्ट पर बदलाव किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ सरगुजा पुलिस की म्यूल अकाउंट पर बड़ी कार्रवाई

Share ,4 आरोपी गिरफ्तारउत्तरप्रदेश,बिहार और तेलंगाना से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतों में कार्रवाईअम्बिकापुर,28 मई …

Leave a Reply