Breaking News

नई दिल्ली,@प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से मांगा 10 साल के कार्यकाल का फीडबैक

Share

नमो ऐप पर चल रहा सर्वे,पीएम ने कहा नामो ऐप पर बताएं अपनी राय
नई दिल्ली,01 जनवरी 2024 (ए)। देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां विपक्षी दल भाजपा का पाा काटने के लिए एकजुट हुआ है, वहीं, भाजपा हैट्रिक मारने की तैयारी कर रही है। इसी बीच, जनता के मन का हाल जानने के लिए एक सर्वे शुरू किया था। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने कार्यकाल के पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति पर लोगों की प्रतिक्रिया मांगी है।
लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नमो’ ऐप पर एक सर्वे शुरू किया था। पिछले महीने शुरू हुए इस सर्वे में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर लोकप्रिय मूड जानना चाहा था। इसमें उनकी सरकार और सांसदों के प्रदर्शन के बारे में लोगों की राय भी शामिल थी।
पीएम मोदी ने शेयर किया लिंक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 10 सालों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति के बारे में आप क्या सोचते हैं? नमो ऐप पर जन मन सर्वेक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया सीधे मेरे साथ साझा करें! पीएम मोदी ने सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए लिंक भी शेयर किया है।
सांसद और कार्यों के बारे में दे सकते हैं राय
जन मन सर्वेक्षण में शासन और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर लोगों की प्रतिक्रिया मांगी जा रही है और इसके सवालों में केंद्रीय स्तर के विकास और निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित विशिष्टताएं शामिल हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ सरगुजा पुलिस की म्यूल अकाउंट पर बड़ी कार्रवाई

Share ,4 आरोपी गिरफ्तारउत्तरप्रदेश,बिहार और तेलंगाना से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतों में कार्रवाईअम्बिकापुर,28 मई …

Leave a Reply