विवाह संस्कार में पहुंचे विधायक,वर वधु को दिया आशीर्वाद
सूरजपुर,29 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर सुख शांति समृद्धि की कामना की। सुबह देव पूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ जो दोपहर तक चलता रहा यज्ञ में शामिल होने दूर दराज से लोग पहुंच रहे है। यज्ञ स्थल पर विभिन्न संस्कार भी कराये जा रहे हैं।
शांतिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा गायत्री महायज्ञ कराया जा रहा है जिसमें यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हो रहा है शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर बनाए गए 108 हवन कुंड में जोडि़यां के साथ बैठे अनुयायियों ने अपनी मनोकामना के साथ आहुति दी।करीब ढाई हजार लोगों ने हवन में शामिल होकर अपनी आहुति दी। हवन पूजन का कार्य दोपहर तक चलता रहा।इस दौरान शांतिकुंज के प्रतिनिधियों द्वारा यज्ञ की महाा को बताया जा रहा था वही बीच-बीच में संगीत भी हो रहा था जिसका भी लोग आनंद उठा रहे थे हवन पूजन के पश्चात आरती हुई इसके बाद विभिन्न संस्कार कराए गए,विवाह संस्कार के दौरान स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी भी पहुंचे और उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व विधायक श्री मरावी मंदिर में मत्था टेक मां गायत्री का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा एवं कार्यक्रम स्थल पर लगे प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यज्ञ पश्चात प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur