Breaking News

रायपुर@लोकसभा चुनाव में भी नए चेहरों को मौका दे सकती हैं बीजेपी

Share

उम्मीदवारों की लिस्ट जनवरी में
रायपुर,27 दिसम्बर 2023 (ए)। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी नए चेहरों को मौका दे सकती हैं। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जनवरी 2024 में पार्टी जारी कर सकती है। çफ़लहाल भारतीय जनता पार्टी ने अब मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है । संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के लिए जीतने वाले चेहरे तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है । इसके साथ-साथ यह भी टास्क दिया गया है कि वर्तमान सांसदों की इमेज कैसी है और क्या वे इस बार फिर से जीतने की स्थिति में है।
वहीं चर्चा इस बात की है कि क्या भाजपा विधानसभा की तरह लोकसभा में भी चेहरे बदलेगी ? ऐसे संकेत मिले हैं कि विजय बघेल को छोड़ भाजपा विधानसभा चुनाव हारने वाले किसी भी दिग्गज को लोकसभा में नहीं उतारेगी। महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और जांजगीर में भाजपा चेहरे बदल सकती है ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply