ओडग़ी,27 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। चांदनी थाना क्षेत्र के गाम महुली में 20 दिसंबर की रात को घरेलु विवाद पर युवक ने डंडे से पीकर व गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को छाीसगढ़-मध्यप्रदेश के बॉडर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार चांदनी थाना क्षोत्र के गाम महुली निवासी कमलेश साकेत डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम करौटी निवासी लीलामती खैरवार के साथ प्रेम विवाह कर घर लाया था। शादी के बाद से अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। 20 दिसंबर की रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर कमलेश ने पत्नी को डंडे से मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं मामले की रिपोर्ट कमलेश के पिता गौतम साकेत ने चांदनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया था। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी पति कमलेश साकेत को छाीसगढ़- मध्यप्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी ओडग़ी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांदनी जेएस कंवर, एसआई मनोज सिंह, एएसआई आरडी सिंह, गुड्डु कुशवाहा, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, अनुराग यादव, आरक्षक रविराज पाण्डेय, आलोक सिंह, रूपेश राय, मंगल राजवाड़े, रौशन सिंह, बिहारी पाण्डेय व दीपक राजवाड़े सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur