Breaking News

श्रीनगर@लद्दाख में 4.5 तीव्रता का भूकंप

Share

श्रीनगर ,26 दिसंबर 2023 (ए)। लद्दाख क्षेत्र में मंगलवार को रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के आंकड़ों में कहा गया है कि सुबह करीब 4.33 बजे रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। अभी तक कहीं से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था. इसका अक्षांश 34.73 डिग्री उत्तर और देशांतर 77.07 डिग्री पूर्व था। पिछले हफ्ते लद्दाख क्षेत्र में एक के बाद एक पांच भूकंप आए।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply