Breaking News

सुकमा@सुकमा-दंतेवाड़ा मुठभेड़ में नक्सलियों का एलओएस कमांडर भी मारा गया

Share


सुकमा,25 दिसम्बर 2023 (ए)।
सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के शरहदी इलाके के डब्बा कुन्ना में चली मुठभेड़ में 3 हार्डकोर माओवादियों के मारे जाने की पुलिस ने पुष्टि की है। पुलिस ने 2 इनामी नक्लसियों समेत 3 को मार गिराया है. दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम रखा गया था। मुठभेड़ में एलओएस कमांडर कुहरामी लक्ष्मण और सोढ़ी जगदीश मारे गए हैं।
सोमा माड़वी कांगरवेली कमेटी का सदस्य 5 लाख का इनामी माओवादी भी मारा गया. लक्ष्मण कोहरामी की भी पुष्टि हुई है। समर्पित माओवादी ने मारे गए नक्सलियों की पहचान की है। इन दोनों पर ही 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए तीन माओवादियों में से एक की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस इस माओवादी की भी पहचान करने का प्रयास कर रही है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply