Breaking News

सूरजपुर@सुशासन दिवस के कार्यक्रम में प्रशासनिक अव्यवस्था,जताई गई नाराजगी

Share

सूरजपुर,25 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने प्रशासनिक तौर पर यहां ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम रखा गया था इस कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विशेष रूप से उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था का भी आलम देखा गया मंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रशासनिक कार्यक्रम में पहली बार पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का प्रवेश द्वार पर स्वागत के लिए प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहा अलबाा उन्हे सीधे अंदर आना पड़ा और कार्यक्रम स्थल पर स्वागत हुआ दूसरी ओर कार्यक्रम के दौरान ही विद्युत की आंख मिचौली का खेल चलता रहा जिससे टीवी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री के द्वारा किसानों को दिया जा रहा धान बोनस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने में असुविधा हुआ बिजली जब आई तो टीवी में तकनीकी खराबी आ गई जिससे सीधा प्रसारण को ठीक से देखा नहीं जा सका हांलाकि बाद में टीवी स्क्रीन को ठीक कराया गया ।बैठक व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी देखी गई कुर्सियों का अभाव रहा कई किसान व भाजपा कार्यकर्ता खड़े रहे। प्रशासनिक कार्यक्रम में इस तरह की अव्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ता नाराज दिखे।


Share

Check Also

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया …

Leave a Reply