- 2 से 3 माओवादियों को लगी गोली
- आईईडी की चपेट में आया एक जवान
बीजापुर,22 दिसंबर २०२३ (ए)। नक्सलियों के भारत बंद के ऐलान के बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ जांगला थाना अंतर्गत पोटेनार के जंगल में हुआ है। जिसमें दो से तीन माओवादियों को गोली लगी है. वहीं मुठभेड़ के दौरान प्रेशर आईईडी की जद में एक जवान आ गया। जिससे जवान घायल हो गया है, उसे इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिला बीजापुर के थाना जांगला क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोटेनार के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी और बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी. अभियान के दौरान दोपहर लगभग 3ः30 बजे पोटेनार के जंगलो में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में 2-3 माओवादियों को गोली लगने की संभावना है।
मुठभेड़ के दौरान माओवादियों के लगाये गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 01 जवान सुरेश मिच्चा के बांये पैर के घुटने के नीचे चोंट आई है। घायल जवान की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है. जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया जा रहा है. आस पास के क्षेत्र में सीआरपीएफ एण्ड डीआरजी/ बस्तर फ ाईटर्स की टीम सर्चिंग अभियान चला रही है।
5 किलो आईईडी बरामद
बासागुड़ा मार्ग से नक्सलियों के प्लांट किये गए एक और आईईडी को जवानों ने बरामद किया है. बताया जा रहा है कि तिम्मापुर के पास बस में आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने बस से 20 मीटर की दूरी पर ही 5 किलो आईईडी प्लांट किया था. यह मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur