Breaking News

जम्मू-कश्मीर@आतंकियों ने पुंछ में सेना के ट्रक परघात लगाकर किया हमला,भारी गोलीबारी

Share


जम्मू-कश्मीर ,21 दिसंबर 2023 (ए)।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आतंकवादियों ने गुरुवार को सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला किया है। घटना स्थल पर दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है।
एक महीना के अंदर यह दूसरा आतंकवादी हमला है। इसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। आतंकियों ने सेना के ट्रक को निशाना बनाया है। भारतीय सेना आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है।
यह घटना पुंछ में सशस्त्र पुलिस इकाई के परिसर के अंदर हुए विस्फोट के बाद हुई है। अधिकारियों ने कहा कि सुरनकोट इलाके में 19 और 20 दिसंबर की रात को विस्फोट हुआ था। जिसके कारण परिसर के पास खड़े कुछ गाडç¸यों की खिड़कियां के शीसे टूट गए थे। यह हमला डेरा की गली (डीकेजी) नामक इलाके में हुआ है। इस इलाके के पास ही बुधवार रात सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।
वहीं, इससे पहले 9 दिसंबर को श्रीनगर में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक हमला कर दिया था। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। घायल पुलिसकर्मी मोहम्मद हाफिज चाड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। आतंकवादियों ने हमदानिया कॉलोनी बेमिना में मोहम्मद हाफिज चाड पुलिस कर्मी पर गोलीबारी की और उसे घायल कर दिया था। वहीं, कुछ दिन पहले ही बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी ने बताया था कि पीओके में स्थित लॉन्च पैड पर लगभग 250 से 300 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply