Breaking News

नई दिल्ली@देश में फिर लौटआया कोरोना वायरस

Share


नई दिल्ली ,21 दिसंबर 2023 (ए)।
एक बार फिर से देश में कोरोना संक्रमण की दहशत देखें को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर राज्यों में अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं जम्मू में अस्पतालों को जरूरी दवाओं के साथ पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।गोवा, केरल, महाराष्ट्र में भी कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन.1 का संक्रमण फैल रहा है। राज्यों में कोविड संक्रमण की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर अलर्ट की स्थिति है। इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए मास्क की वापसी कर दी है। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी गई है, साथ ही लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की हिदायत भी दी गई है। अस्पताल जाने वाले मरीजों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply