Breaking News

प्रतापपुर@देवरी व जजावल मे हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

Share

प्रतापपुर,21 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज ग्राम पंचायत जजावल व ग्राम पंचायत देवरी में जनपद पंचायत प्रतापपुर के अध्यक्ष जगत लाल आयाम व सभी विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित मैं संपन्न हुआ कार्यक्रम में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपिका नेताम ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शपथ दिलाया ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा राज्यों के साथ भागीदारी से लक्षित एवं पात्र लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रमुख योजनाएं जैसे- स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कई योजनाओं के लाभ भी प्रदान किए।
जिनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाओं का वितरण, आयुष्मान कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा एलपीजी कनेक्शन, जनपद पंचायत प्रतापपुर द्वारा राशनकार्ड वितरण करने सहित ग्रामीणों को अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान महीला बाल विकास विभाग द्वारा उपस्थित महिलाओं की गोद भराई छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया ।
उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हा का भी वितरण किया गया
कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन सिह मराबी जनपद सदस्य रामनरेश सिह सीता सिह कृष्ण सिंह घाट पेंडारी के सरपंच दल साय मराबी रामदयाल नेताम सहायक संचालक कृषि डी एस पैकरा पांडू राम पैकरा कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र अजरीमा सीईओ पारस पैकरा एस डी ओ आरईएस लवली चौधरी प्रभारी महिला बाल विकास अधिकारी संतोषी सिंह पशु चिकित्सक विवेक पैकरा नया तहसीलदार राधेश्याम तिर्की पंचायत निरिक्षक राधे लाल पैकरा इंजिनियर बृजेश सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे


Share

Check Also

शंकरगढ़@खबर से नाराज दबंगों ने पत्रकार का रास्ता रोका, जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

Share बलरामपुर के शंकरगढ़ क्षेत्र का मामला, शिकायत के बाद कार्रवाई की मांग पत्रकार सुरक्षा …

Leave a Reply