Breaking News

कोरबा,@पंजाब एंड सिंध बैंक में चोरों का धावा,रकम नहीं मिलने पर रखे सामानों को पहुंचाया क्षति

Share

कोरबा,20 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। जिले के कटघोरा-बिलासपुर फोरलेन के किनारे कांजीपानी में पंचायत भवन में चल रहे पंजाब एंड सिंध बैंक में चोरों ने बोला धावा । दो ताला व सेंटल लॉक तोड़कर चोर अंदर पहुंचे, जहां रकम नहीं मिलने पर पुराना कम्प्यूटर का मॉनिटर व दस्तावेज उठाकर ले गए।मामला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कांजीपानी गांव का है जहां फोरलेन किनारे पंचायत भवन स्थित है,जहां पंजाब एंड सिंध बैंक का संचालन हो रहा है। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात चोरों ने वहां धावा बोला। जो बैंक के चैनल गेट का ताला तोड़ने के बाद अंदर लगे शटर का ताला व सेंटर लॉक तोड़कर अंदर पहुंचे। जहां नगदी रकम उनके हाथ नहीं लगने पर उन्होंने अंदर मौजूद पुराने कम्प्यूटर के मॉनिटर व कुछ दस्तावेज की चोरी कर ली। घटना के बाद पकड़ में आने से बचने के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने बैंक का चैनल गेट खुला देखा तो शाखा प्रबंधक संतोष एक्का को सूचना दी। बैंक में चोरी होने की बात सुनकर शहर के एमपीनगर निवासी संतोष एक्का के होश उड़ गए। उन्होंने बैंक पहुंचकर निरीक्षण किया। नगदी रकम सुरक्षित होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। उन्होंने पाली थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस मामले में पतासाजी में जुट गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply