Breaking News

लखनऊ@गौरी खान ईडी की रडार पर,नोटिस जारी

Share

लखनऊ19 दिसंबर 2023 (ए)। एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कानूनी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय यानी श्वेष्ठ ने नोटिस भेजा है। दरअसल गौरी खान रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसेडर हैं। उन्हें 2015 में लखनऊ की इस रियल एस्टेट कंपनी का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया था। कंपनी पर आरोप है कि इसने बैंक और निवेशकों के करीब 30 करोड़ रुपये हड़प लिए और धोखाधड़ी की। इस कारण अब गौरी खान भी जांच के लिए ईडी के रडार पर आ गई हैं।
तुलसियानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के मामले में जो केस दर्ज किया गया, उसमें गौरी खान को भी आरोपी बनाया गया था। जल्द ही इस मामले में गौरी खान से पूछताछ की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी खान से पूछा जाएगा कि कंपनी के साथ उनका क्या कॉन्ट्रैक्ट था और इसके लिए कितना भुगतान किया गया था। यह मामला पहली बार मार्च 2023 में सामने आया था, और लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के तुलसियानी ग्रुप एक प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है। इसी प्रोजेक्ट में मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने 2015 में एक फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत 85 लाख रुपये थी। पर उसे यह फ्लैट पैसों का भुगतान करने के बाद भी नहीं मिला।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply