Breaking News

पुलवामा @फिर बड़ी साजिश की तैयारी में पाक!

Share


पुलवामा 16 दिसम्बर 2023 (ए)।
बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि खुफिया सूचनाएं हैं कि 250-300 आतंकवादी लॉन्चपैड पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने और सेना ने सभी संवेदनशील इलाकों पर कब्जा कर लिया है और सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। यादव ने आगे कहा कि हम घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने को लेकर आश्वस्त हैं।पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों-कश्मीर के लोगों के बीच बढ़ा जुड़ाव
उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। “अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकासात्मक गतिविधियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply