Breaking News

Share

नई दिल्ली/जयपुर@राजस्थान में भजनलाल शर्मा बने नए मुख्यमंत्री

नई दिल्ली/जयपुर,12 दिसम्बर 2023(ए)। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ की तरह बीजेपी ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर भी चौंकाया है। बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को नए सीएम के लिए चुना है। मंगलवार की मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। बीजेपी ने मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी दो डिप्टी सीएम बनाए हैं। दीया कुमारी सिंह और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। जबकि वासुदेव देवनानी को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है। दीया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से जीती हैं जबकि प्रेमचंद बैरवा जयपुर जिले की दूदू सीट से विधायक बने हैं। राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वह 4 बार महामंत्री रहे हैं और आरएसएस -एव्हीपी से जुड़े रहे हैं। वो आरएसए की फेवरेट लिस्ट में हैं. बीजेपी ने सांगानेर से मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को टिकट दिया था। भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान करने के बाद बीजेपी नेता सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंचे। 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण विधायक दल की बैठक के बाद भजनलाल शर्मा समेत सभी बीजेपी नेता राजभवन पहुंचे।. उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.। राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया. १5 दिसंबर को भजनलाल शर्मा का जन्मदिन है।. ऐसे में माना जा रहा है कि 15 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है.। हालांकि, अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. भरतपुर के रहने वाले भजन लाल शर्मा 56 वर्षीय भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं।. बाहरी होने के आरोप के बावजूद सांगानेर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की।उन्होंने इस सीट से कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया।. राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को मनाया बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की.। जानकारी के मुताबिक,राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को बैठक से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए मना लिया था।. राजस्थान का करेंगे विकासःभजन लाल शर्मा विधायकों की ग्रूप फोटो में भजनलाल शर्मा तीसरी लाइन में बैठे थे। सीएम के तौर पर उनके नाम का ऐलान होने पर उन्हें खुद विश्वास नहीं हुआ।. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा ने कहा कि बीजेपी के सभी नेताओं के साथ मिलकर राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे।. राजस्थान में बीजेपी ने जीती 115 सीटें बीजेपी ने राजस्थान की 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है. यहां कांग्रेस को 69, जबकि अन्य पार्टियों और निर्दलियों को कुल 15 सीटें मिलीं. इस चुनाव में बीजेपी के 3 सांसद और कांग्रेस के 17 मंत्रियों की हार हुई है. दोनों पार्टियों के बड़े दिग्गज बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी हार गए. राजस्थान में 1993 से किसी भी पार्टी की सरकार रिपीट नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर मिल रही शुभकामनाएं राजस्थान के सीएम बनने पर भजन लाल शर्मा को बीजेपी नेताओं और मंत्रियों की तरफ से सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही है.। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पर पोस्ट किया, मोदी जी के मार्गदर्शन में नए भारत की नई कहानी में अपनी अग्रणी भूमिका के लिए तैयार हो रहे। राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हृदयपूर्वक अनंत बधाई, अगणित शुभकामनाएं! आपने प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभाते हुए कर्तव्यनिष्ठा का अनुकरणीय परिचय दिया है.। सांगानेर विधायक के रूप में आपकी जनप्रियता सभी जानते हैं।. आपके चयन में सबका साथ और सबका विश्वास है.। सर्वांगीण विकास के आपके हर प्रयास में हम आपके साथ रहेंगे.। डबल इंजन सरकार की रफ़्तार कभी कम नहीं होगी.। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा, भजन लाल शर्मा के सभी की सहमति से राजस्थान का मुख्यमंत्री चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई. एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. आशा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आप डबल इंजन की सरकार के माध्यम से राजस्थान को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे।. राज्य वर्धन राठौड़ ने लिखा,भारतीय जनता पार्टी के कर्मठशील नेता और सांगानेर से लोकप्रिय विधायक भजन लाल शर्मा को सर्वसम्मत भाजपा विधायक दल का नेता व राजस्थान का मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आपके प्रखर नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार राजस्थान की सेवा करते हुए भाजपा के संकल्पों को पूरा कर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी.। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगे राजस्थान के डिप्टी सीएम,वासुदेव देवनानी बनेंगे स्पीकर एमपी और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी नए चेहरे को प्रदेश की कमान सौंपकर बीजेपी ने चौंकाया है. राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद बीजेपी ने राजस्थान में भी नए चेहरे को प्रदेश की कमान सौंपकर चौंकाया है. राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा दीया कुमारी सिंह और प्रेम चंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं, वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा के स्पीकर का पद दिया गया है। दीया कुमारी सिंह कौन हैं? जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी सिंह स्वर्गीय ब्रिगेडियर भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं.। उन्होंने 10 साल पहले राजनीति में कदम रखा। साल 2013 में सवाई माधोपुर से विधायक चुनी गईं। दीया सिंह ने साल 2019 में राजसमंद से लोकसभा का चुनाव भी जीता। बीजेपी ने इस साल दीया कुमारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। उन्होंने इस सीट से भारी मतों से जीत हासिल की। दीया कुमारी ने अपने सबसे निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को 71368 वोटों के अंतर से मात दी थी। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दीया कुमारी को 158516 वोट मिले थे.। दीया कुमारी सिंह को वसुंधरा राजे सिंधिया का विकल्प माना जा रहा था। हालांकि, अब पार्टी ने उन्हें राज्य का डिप्टी सीएम बनाया है। कौन हैं प्रेमचंद बैरवा? प्रेमचंद बैरवा जयपुर के पास की विधानसभा सीट ‘दूदू से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने इस बार कांग्रेस के धाकड़ नेता बाबूलाल नागर के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। बैरवा ने नागर को 35743 वोटों के अंतर से हराया। विधानसभा चुनाव में बैरवा को 116561 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे। बाबूलाल नागर को 80818 मत ही मिले। बैरवा इससे पहले 2014 में भी चुनाव जीत चुके हैं।. बैरवा को राजस्थान का डिप्टी सीएम घोषित कर बीजेपी ने सोशल इंजीनियरिंग का उदाहरण पेश किया है.। बैरवा या बेरवा राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश और दिल्ली में रहने वाली अनुसूचित जाति है। सीएम के पद पर ब्राह्मण,डिप्टी सीएम के पद पर पूर्व राजघराने की दीया कुमारी और एक अनुसूचित जाति के चेहरे को पेश कर बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। कौन हैं वासुदेव देवनानी? राजस्थान विधानसभा के नए स्पीकर वासुदेव देवनानी अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने इस सीट से कांग्रेस के महेंद्र सिंह को भारी मतों से हराया था। देवनानी को 57,895 वोट मिले थे। जबकि महेंद्र सिंह को 53,251 वोट। इस सीट से वासुदेव देवनानी पहले भी विधायक रहे हैं। 2018 के चुनाव में देवनानी ने इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह को हराया था। वासुदेव देवनानी मूल रूप से अजमेर के हैं। उन्होंने इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली है। इसके बाद वो एकेडमिक करियर में आगे बढ़े और उदयपुर के विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के डीन बने।


Share

Check Also

जोधपुर@आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका : यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा बरकरार गैंगरेप के चार्ज हटाए,फौरन करना होगा सरेंडर

Share जोधपुर,27 मई 2026। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे स्वयंभू बाबा आसाराम …

Leave a Reply