Breaking News

रायपुर@हत्या करवाने के आरोप मामले में एफ आईआर दर्ज करवाएं बृहस्पत,जांच होगी

Share


रायपुर,10 दिसम्बर 2023 (ए)।
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सैलजा व पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ विवादित बयान मामले में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
वहीं भाजपा को जिताने का श्रेय टीएस सिंहदेव को देने मामले में भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि बृहस्पत सिंह अपने पूर्व के दिए गए बयान पर एफआईआर दर्ज कराएं।भाजपा सरकार जांच कराएगी।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पत सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस की हार का आरोप पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व कांग्रेस प्रभारी सैलजा पर लगाया है। साथ ही सैलजा पर बिकने का भी आरोप लगाया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पत सिंह को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply