Breaking News

रायपुर@मंत्रियों को नई गाड़ियों के बजाये पुरानी गाड़ीयों की सवारी करनी पड़ेगी

Share


रायपुर,08 दिसंबर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका है। जाहिर है ऐसे में किन विधायकों को मंत्रिपद में शामिल किया जाएगा यह भी साफ नहीं है। हालाँकि इससे पहले मंत्रियों को आबंटित होने वाली सरकारी गाड़ीयों को लेकर बड़ा अपडेट सामाने आया है।
जानकारी के मुताबिक़ नई सरकार में मंत्रियों को नई गाड़ीयों के बजाये पुरानी गाड़ीयों की ही सवारी करनी पड़ेगी। नई सरकार फिलहाल नए वाहन खरीदने के मूड में नहीं है। इस तरह मंत्रियों को वही गाड़ीयां अलॉट होंगी जिसे आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही कांग्रेस के मिनिस्टर्स ने वापिस किया था। फिलहाल सभी सरकारी वाहन स्टेट गैरेज में सर्विसिंग के बाद तैयार खड़ी है। सिर्फ उनका अलॉटमेंट ही बाकी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply